Breaking News
मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन में तेजी, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश     |     यूपी टीईटी परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, जिले के छह केंद्रों पर 13,680 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा     |     फायर सेफ्टी में लापरवाही पर कार्रवाई, दो लाइब्रेरियां हुईं सील     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

महादेव को जलमग्न कर हुआ पूजन, जिसके बाद इलाके में हुई रिमझिम बारिश, सुहाने मौसम से लोगों को मिली राहत

सोनभद्र(घोरावल)। घोरावल स्थित प्रसिद्ध शिवद्वार धाम में प्रचंड गर्मी से राहत एवं वर्षा की कामना को लेकर भगवान शिव का विशेष जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। मंदिर के पुजारी अजय गिरी ने शिवलिंग को जलमग्न कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से समय पर वर्षा, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और

पूजन के बाद बदला मौसम, रिमझिम बारिश से लोगों ने महसूस की राहत

विशेष जलाभिषेक के बाद घोरावल एवं आसपास के क्षेत्र में रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। बारिश के बाद श्रद्धालुओं ने इसे भगवान भोलेनाथ की कृपा बताते हुए "हर-हर महादेव" के जयघोष लगाए। पुजारी अजय गिरी ने कहा कि भगवान शिव की आराधना जनकल्याण, प्राकृतिक संतुलन और समय पर वर्षा की कामना के साथ की गई थी।





Top