Breaking News
मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन में तेजी, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश     |     यूपी टीईटी परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, जिले के छह केंद्रों पर 13,680 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा     |     फायर सेफ्टी में लापरवाही पर कार्रवाई, दो लाइब्रेरियां हुईं सील     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई सतर्कता, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

(विंढमगंज)सोनभद्र। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग, सुभाष तिराहा, मुडीसेमर तिराहा, काली मंदिर तिराहा, ग्राम पंचायत सलैयाडिह, बुटबेढ़वा, कोन मोड़ चौराहा तथा जामा मस्जिद रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।

सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से सतर्क रहने की अपील

फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि मुहर्रम त्याग, बलिदान और शांति का संदेश देने वाला पर्व है, जिसे सभी लोग परंपरागत तरीके से शांतिपूर्वक मनाएं। उन्होंने लोगों से अफवाहों और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले भ्रामक अथवा आपत्तिजनक संदेशों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





Top