Breaking News
मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन में तेजी, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश     |     यूपी टीईटी परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, जिले के छह केंद्रों पर 13,680 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा     |     फायर सेफ्टी में लापरवाही पर कार्रवाई, दो लाइब्रेरियां हुईं सील     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• तीन दिन तक पांच पालियों में होगी परीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। तीन दिनों तक पांच पालियों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 13,680 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो-दो पालियों में तथा 4 जुलाई को एक पाली में आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में 2,736 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। विभाग के अनुसार 2 जुलाई को दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा होगी। 3 जुलाई की प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर तथा द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 4 जुलाई को केवल एक पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी।

• केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल रहेगा तैनात

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहेगा। प्रशासन और शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।





Top