Breaking News
अकीदत और शांति के साथ निकला 10वीं मोहर्रम का जुलूस     |     एनटीपीसी रिहंद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन     |     10 मुहर्रम पर बीजपुर में निकला अकीदतमंदों का जुलूस     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

💥 रात के अंधेरे में बड़ी वारदात, पुलिस जांच में जुटी

सोनभद्र। जनपद के डाला क्षेत्र में चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेखौफ बदमाशों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिवार के लोगों ने टूटा ताला और बिखरा सामान देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामला चोपन थाना क्षेत्र की डाला पुलिस चौकी अंतर्गत बाड़ी गांव का है। यहां निवासी मनोज चौबे के घर को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया। बदमाश पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

चोरी गए सामान में सोने का हार, कंगन, चेन, मांगटीका, करधनी, पायल, बिछिया के अलावा चांदी की थाली, पान, सुपाड़ी, नारियल सहित अन्य सामान शामिल है। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये है। घटना की जानकारी मिलते ही डाला पुलिस चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा साक्ष्य जुटाकर चोरों की तलाश में लगी है। इस बड़ी चोरी के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही घटना के खुलासे का भरोसा जताया है।





Top