Breaking News
अकीदत और शांति के साथ निकला 10वीं मोहर्रम का जुलूस     |     एनटीपीसी रिहंद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन     |     10 मुहर्रम पर बीजपुर में निकला अकीदतमंदों का जुलूस     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

विशाल गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया

बीजपुर। अंबेटकर खेल मैदान में चल रहें डोडहर प्रीमियर लीग रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन- 2 का सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबला रोमांचक पुण रहा। पहला सेमीफाइनल साईं बाबा क्रिकेट क्लब वाड्राफनगर वर्सेस गैरेज 11बनारस के बीच खेला गया। जिसमें पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए वाड्रफनगर सिर्फ 24 रन पर सिमट गई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गैरेज 11 की टीम ने 3.3 ओवर में 3 विकेट खोकर यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया। हरफनमौला खेल के लिए अमरेंद्र पाठक को मैन ऑफ द मैच के किताब से नवाजा गया।

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला MCC11 वर्सेस पूर्वांचल आर्मी अनपरा के बीच खेला गया ।जिसमें निर्धारित आठ ओवर में पूर्वांचल आर्मी बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने MCC 11 के बल्लेबाजों ने आठ ओवर में सिर्फ 34 रन ही बना सकी। बेहतरीन खेल के लिए मुकेश पाल को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

खिताबी भिड़ंत के लिए फाइनल मुकाबला पूर्वांचल आर्मी अनपरा वर्सेस गैरेज 11 (बनारस) के बीच खेला गया ।जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए गैरेज 11 बनारस ने निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 73 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पूर्वांचल आर्मी ने बहुत ही रोमांचक मुकाबले में आठ ओवर पांच गेंद में तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। 22 गेंद में 23 रनों की महत्वपूर्ण पारी के लिए विशाल गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। अंपायरिंग की भूमिका में विनोद विश्वकर्मा एवं मशहूर हसन रहे। स्कोरिंग की भूमिका में शिव जायसवाल रहे। जबकि कमेंट्री का जिम्मा धनंजय शर्मा और इसरार अली ने संयुक्त रूप से किया। इस महा मुकाबला को देखने के लिए देर रात तक हजारों दर्शकों की भीड़ जमी रही तथा लोगों ने महा मुकाबला का भूरी- भूरी प्रशंसा की। इससे पहले आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा उपाध्यक्ष मसरूर हसन और क्रिकेट के महाकुंभ के आयोजन करता धनंजय शर्मा ने सभी अतिथियों का गर्म जोशी से स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में वन क्षेत्र अधिकारी जरहा सुधीर सिंह और मानसिंग गोंड ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिध रामबरन बैंस ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।


Blog single photo

.




Top