वीरेंद्र कुमार संवाददाता
(विंढमगंज)सोनभद्र। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलैयाडिह, महुली, बैरखड़ एवं हुमेलदोहर में मोहर्रम का जुलूस प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण वातावरण में निकाला गया। जामा मस्जिद से अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सुहैल खान, मौलाना रुस्तम एवं मौलाना अनीस के नेतृत्व में ताजिया, शिपण, आकर्षक दुलदुल घोड़े तथा अखाड़ों के झंडों के साथ जुलूस निकाला गया। मातमी धुन और "या अली, या हुसैन" के नारों के बीच शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा।
• लाठी-डंडे के करतबों ने बांधा समां, जगह-जगह हुआ शरबत व खिचड़ा वितरण
जुलूस के दौरान युवाओं ने लाठी-डंडों से पारंपरिक युद्ध कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मार्ग में कई स्थानों पर ठंडा पानी, शरबत और खिचड़ा का वितरण भी किया गया। इस दौरान शाहरुख खान, आरफीन, डब्ल्यू खान, अली नातीक, मुजीब खान, इम्तियाज खान, सद्दाम हुसैन, सरफराज, अली राजा, नसीम और जावेद सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ पूरे समय मौके पर तैनात रहे और प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जुलूस सकुशल संपन्न कराया।