रघुराज सिंह संवाददाता
(बीजपुर)सोनभद्र। थाना क्षेत्र के बीजपुर, खमहरिया और जरहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में 10 मुहर्रम के अवसर पर अकीदत और सम्मान के साथ जुलूस निकाला गया। नुरिया मोहल्ला से शुरू हुआ जुलूस बीजपुर बाजार होते हुए कर्बला और स्वागत गेट तक पहुंचा। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुलूस में शामिल होकर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया तथा हक, इंसाफ, सब्र और इंसानियत के पैगाम को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
• जगह-जगह शरबत व सिन्नी का वितरण, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
जुलूस मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत और सिन्नी (प्रसाद) का वितरण किया गया, जहां लोगों ने सेवा भाव से व्यवस्थाएं संभालीं। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर अप्सरा मास्टर, खलील, मीर हसन, रियाजू, अलाउद्दीन अंसारी, उस्मान, कलाम, इजाजत शेख, सलीम, ज्ञाशुदीन, नहंकू, तौफिक, तोहिद सहीत पुरूष, महिलाएं व बच्चे सैकडो की संख्या में शामिल रहें।
.