Breaking News
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं: अभिषेक मिश्रा, समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रहरी     |     स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं: अरविंद सिंह, पूर्व संयोजक, भाजपा (काशी क्षेत्र)     |     सशक्त पंचायत से आत्मनिर्भर गांव: वीबीजी राम जी योजना से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• स्वर्ण व्यवसायी से लूटे गए आभूषण, अपाचे बाइक और अवैध तमंचा बरामद

(कछवां)मीरजापुर। थाना कछवां क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 28 जून की रात जलालपुर से कछवां बाजार लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी अजय केशरी से तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूट की थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमन दुबे, कपिल यादव और गणेश प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से लूटे गए पांच पायल, दो टॉप्स, एक लॉकेट, एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल तथा एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

• पूछताछ में जेल से हुई दोस्ती का खुलासा, कई संगीन मामलों में दर्ज हैं मुकदमे

गिरफ्तार अभियुक्त अमन दुबे ने पूछताछ में बताया कि उसकी मुलाकात जेल में गणेश प्रताप सिंह से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने कपिल यादव के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपितों पर हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, लूट समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया।





Top