रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। संकल्प फ्रेंड्स क्लब (SFC) बखरिहवा के बैनर तले रामलीला मंचन एवं दुर्गापूजा आयोजन को लेकर अमरेश तिवारी की देखरेख में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेंदूर, लीलाडेवा, अंजानी और झापर समेत आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में रामलीला मंचन एवं दुर्गापूजा आयोजन के लिए सहमति जताई। इस दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
• पदाधिकारियों समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया हिस्सा
बैठक में SFC अध्यक्ष अमरेश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, सचिव रामनरेश प्रजापति, कार्यक्रम प्रभारी श्याम मोहन जायसवाल सहित प्रदीप कन्नौजिया, संदीप जायसवाल, राहुल, सरोज, राजेश्वर सिंह, सुंदर लाल, सुनील जायसवाल, कृपाशंकर जायसवाल, जयप्रकाश मरकाम, भागवत रौनियार, रवींद्र श्रीवास्तव, अनिल रौनियार, रौनित और आकाश मरकाम समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन संकल्प फ्रेंड्स क्लब के संरक्षक दीप नारायण सिंह की अगुवाई में संपन्न हुआ।
.