Breaking News
खबरें पढ़ें
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || सीएचसी में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल || महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप || बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर फार्च्यूनर और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक गंभीर || घर के पास मगरमच्छ की दस्तक से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत || नकली और अधोमानक दवाओं पर औषधि विभाग का शिकंजा, मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी || न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, शानदार प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही || छठ पर्व की तैयारियों को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश || जनगणना-2027 की तैयारियां तेज: 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना की सुविधा || छठ मेले में आकर्षण का केंद्र बना ‘आई लव विंढमगंज’
Friday 13th November 2026 04:20:00 PM

छठ पर्व की तैयारियों को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

Blog single photo
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• 188 प्रमुख घाटों पर सफाई, रोशनी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश

सोनभद्र। आगामी 14 एवं 15 नवंबर को मनाए जाने वाले डाला छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, पहुंच मार्गों की मरम्मत, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम समय से पूरे किए जाएं। जनपद में ओबरा तहसील के 60, दुद्धी के 65, रॉबर्ट्सगंज के 33 और घोरावल के 30 सहित कुल 188 प्रमुख घाट चिह्नित किए गए हैं।

• संवेदनशील घाटों पर विशेष सतर्कता, मगरमच्छ की आशंका वाले स्थानों पर लगेंगे जाल

डीएम ने संवेदनशील घाटों का एसडीएम और पुलिस अधिकारियों से संयुक्त निरीक्षण कराने तथा आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। ओबरा क्षेत्र में रेणु और सोन नदी के घाटों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। वहीं, घोरावल क्षेत्र में मगरमच्छ की आशंका वाले जलाशयों और घाटों पर जाल सहित सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए। वन विभाग को भी घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। पूजा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और अवांछित तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top