Breaking News
खबरें पढ़ें
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || सीएचसी में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल || महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप || बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर फार्च्यूनर और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक गंभीर || घर के पास मगरमच्छ की दस्तक से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत || नकली और अधोमानक दवाओं पर औषधि विभाग का शिकंजा, मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी || न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, शानदार प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही || छठ पर्व की तैयारियों को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश || जनगणना-2027 की तैयारियां तेज: 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना की सुविधा || छठ मेले में आकर्षण का केंद्र बना ‘आई लव विंढमगंज’
Friday 13th November 2026 06:39:00 PM

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप

Blog single photo
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• साड़ी के फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय महिला का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के बचरा देवरिहवां गांव में गुरुवार रात एक 32 वर्षीय महिला की फांसी लगाने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। मृतका की पहचान शांति देवी (32) पत्नी मानसिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शांति देवी ने गुरुवार रात परिवार के सदस्यों को खाना खिलाने के बाद स्वयं भी भोजन किया। इसके बाद करीब नौ बजे घर के बड़ेंर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उस समय पति मानसिंह घर के बाहर था।

• पति ने देखा शव तो परिजनों को दी सूचना, पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई

कमरे में पहुंचने पर पति ने पत्नी को फंदे से लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने बाहर आकर अपनी मां और अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतका का एक बेटा सूरज है, जो घटना के समय मध्य प्रदेश के बहरपान स्थित अपने ननिहाल गया हुआ था। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। सब इंस्पेक्टर कृष्णानंद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top