*14 नवंबर, शनिवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
*==============================*
🔸 पंचायतीराज चुनाव: *राजस्थान में 25 जिलों में चौथे फेज की वोटिंग आज*:116 पंचायत समितियों में 7521 उम्मीदवार मैदान में, 1 करोड़ 5 लाख 94 हजार 285 वोटर इनकी हार-जीत का करेंगे फैसला
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में एक विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना, तापमान गिरा, कल उदयपुर में दिन में तापमान 31.5 और रात को 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@14.8, राजसमंद@16
🔸 *लेकसिटी बनी जाम सिटी*, दीपावली वीकेंड पर ही 50 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे उदयपुर
🔸 उदयपुर में *मृत मवेशी उठाने के नाम पर वसूल की दोगुनी राशि*, 1500 की जगह 3000-3500 लेने पर नगर निगम ने ठेकेदार को दिया नोटिस
🔸 *जेईई एडवांस्ड 2027 की परीक्षा 23 मई, रविवार को*, परीक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे IIT दिल्ली ने की घोषणा
🔸 मौसम विभाग का अलर्ट: *बंगाल की खाड़ी में 16 नवंबर तक उठ सकता है चक्रवाती तूफान*
🔸 *दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना*, सांस लेना भी दूभर
🔸 AIIMS में भर्ती पूर्व उपराष्ट्रपति *जगदीप धनखड़ से मिले अशोक गहलोत*, स्वास्थ्य पर जताई चिंता
🔸 असम के काजीरंगा में *ट्रक और ट्रैवलर की भयानक टक्कर*, 26 लोगों की मौत, कई घायल, पीएम मोदी ने 2-2 लाख मुआवजे का किया ऐलान
🔸 *अमेरिका में अचानक सभी फ्लाइट्स ग्राउंडेड*, 22 एटीसी में आई खराबी के बाद FAA ने सुरक्षा कारणों से लिया फैसला
🔸 ओला, उबर, रैपिडो अब राइड से पहले नहीं मांगेंगे टिप, *सरकार ने ओला पर लगाया 10 लाख का जुर्माना*
🔸 *कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में FIR दर्ज*, गांधी परिवार पर की थी टिप्पणी
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: बिहार के एक स्कूल में पहली क्लास में बाल दिवस की तैयारियों चल रही थी फुल, एक बच्चा क्लास में बातचीत करने में था मशगूल, टीचर ने लगा दी फटकार, डांट सुन बच्चे ने न बहाए आंसू, न घर जाकर मम्मी से की शिकायत, नहीं बैठा चुपचाप, सीधे मैडम को दे दिया अल्टीमेटम- "मैं स्कूल को ही कर दूंगा बर्बाद, नामोनिशान दूँगा मिटा!", धमकी इतनी थी गंभीर कि मैडम भी कुछ सेकंड के लिए नहीं पाईं समझ, बच्चे को दोबारा डांटें, समझाएं या स्कूल की सुरक्षा बढ़वा, इंश्योरेंस पॉलिसी करें चेक, बच्चे का गुस्सा देखकर लगा ऐसा कि मैडम ने डांटा नहीं, बल्कि पुश्तैनी जमीन पर कर लिया हो कब्जा, राहत की बात यह रही कि धमकी सिर्फ रही जुबानी, स्कूल अपनी जगह है सुरक्षित खड़ा, सोशल मीडिया पर मामला हुआ वायरल बड़ा, आखिर बच्चों के लिए डांट भी किसी राष्ट्रीय संकट से थोड़ी होती है कम, इसीलिए छह साल के नन्हे ने ठान ली स्कूल को तबाह कर देगा, लाकर बम, एबीसीडी हुई नहीं पूरी, गुरु, पर स्कूल उड़ाने की तैयारी कर दी शुरू
🔸 डूंगरपुर: *सीएम भजनलाल शर्मा 23 को आएंगे बेणेश्वर धाम*, बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह में होंगे शामिल
🔹 क्रिकेट: *भारत-पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप फाइनल आज*, पाकिस्तान अभी तक टूर्नामेंट में अजय
*=============================*
SVG इण्डिया न्यूज डेस्क






