Breaking News
खबरें पढ़ें
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || सीएचसी में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल || महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप || बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर फार्च्यूनर और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक गंभीर || घर के पास मगरमच्छ की दस्तक से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत || नकली और अधोमानक दवाओं पर औषधि विभाग का शिकंजा, मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी || न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, शानदार प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही || छठ पर्व की तैयारियों को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश || जनगणना-2027 की तैयारियां तेज: 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना की सुविधा || छठ मेले में आकर्षण का केंद्र बना ‘आई लव विंढमगंज’
Friday 13th November 2026 06:09:00 PM

नकली और अधोमानक दवाओं पर औषधि विभाग का शिकंजा, मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• चार संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए, खरीद-बिक्री के बिल नहीं मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने की तैयारी


रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। जनपद में नकली एवं अधोमानक दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने और दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से औषधि विभाग एवं डीपीसीओ की संयुक्त टीम ने अस्पतालों के आसपास संचालित फुटकर मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी एवं सघन निरीक्षण अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर सहायक आयुक्त (औषधि), मिर्जापुर मंडल के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मच गई। टीम ने साई हॉस्पिटल एवं श्रीराम हॉस्पिटल के पास स्थित मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर दवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता और खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेखों की गहनता से जांच की।

• जांच रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को आख्या में दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के लिए सहायक आयुक्त (औषधि), मिर्जापुर मंडल को भेजा जा रहा है। वहीं संदिग्ध प्रतीत होने वाली चार दवाओं के नमूने गुणवत्ता परीक्षण एवं विश्लेषण के लिए संग्रहित किए गए हैं। कुछ प्रतिष्ठानों द्वारा दवाओं से संबंधित क्रय-विक्रय अभिलेख एवं बिल प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिस पर कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विभाग ने सभी थोक एवं फुटकर दवा विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कफ सिरप, नींद की दवाओं और अन्य नियंत्रित औषधियों की बिक्री केवल विधिवत पंजीकृत चिकित्सक के वैध पर्चे पर ही करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top