Breaking News
आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सोनभद्र में बड़ा अभियान, गांवों में लगाए जाएंगे ताड़-खजूर के पौधे     |     रामलीला और दुर्गापूजा आयोजन को लेकर जुटे ग्रामीण, तैयारियों पर बनी सहमति     |     दो माह से वेतन नहीं मिलने पर श्रमिकों का फूटा आक्रोश, एनटीपीसी गेट पर किया प्रदर्शन     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• कमरे में मौजूद दो बेटियों समेत परिवार ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

चोपन(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अग्रवाल मार्केट में सिलाई-कॉस्मेटिक की दुकान में अज्ञात कारणों से अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान में बटन, सिलाई धागा, कच्चा माल और कॉस्मेटिक सामान रखा था, जो आग की चपेट में आकर जल गया। दुकान मालिक बीरेंद्र शर्मा उर्फ पप्पू के मुताबिक आग से दो लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका है। बताया गया कि जिस कमरे में आग लगी, उसमें परिवार के लोग और उनकी दो बेटियां मौजूद थीं। आग का पता चलते ही सभी समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुकान पर लोन भी लिया गया था।

• दीपक या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, दमकल ने संभाला मोर्चा

आग लगने के कारणों को लेकर पूजा के दौरान जल रहे दीपक या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। दुकान मालिक और पड़ोसियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही चोपन थाना प्रभारी गोपालजी गुप्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद चोपन थाना की दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।





Top