Breaking News
खबरें पढ़ें
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || सीएचसी में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल || महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप || बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर फार्च्यूनर और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक गंभीर || घर के पास मगरमच्छ की दस्तक से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत || नकली और अधोमानक दवाओं पर औषधि विभाग का शिकंजा, मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी || न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, शानदार प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही || छठ पर्व की तैयारियों को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश || जनगणना-2027 की तैयारियां तेज: 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना की सुविधा || छठ मेले में आकर्षण का केंद्र बना ‘आई लव विंढमगंज’
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• गेट पास रिन्यूवल और लंबित भुगतान की मांग, प्रबंधन के हस्तक्षेप के बाद मिला जल्द भुगतान का आश्वासन

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद परियोजना के एफजीडी निर्माण कार्य में लगी थर्मेक्स प्राइवेट लिमिटेड के अधीनस्थ कुणाल ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के दर्जनों संविदा श्रमिकों ने मंगलवार को लंबित वेतन भुगतान और गेट पास रिन्यूवल की मांग को लेकर प्रशासनिक भवन के सामने विरोध जताया। श्रमिकों सुनील कुमार, गुड्डू, कमलेश सिंह, सुरेश कुमार, संजय, सुदामा सिंह, सियाराम, रमाकांत सिंह, बिनोद कुमार, भगवानदास, अविनेश कुमार, राजकुमार यादव सहित अन्य ने बताया कि अगस्त और सितंबर माह का पारिश्रमिक भुगतान नहीं हुआ है। श्रमिकों का आरोप है कि भुगतान को लेकर संबंधित कंपनियों के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिसके बाद उन्होंने काम बंद कर प्रशासनिक गेट के सामने एकत्र होकर अपनी मांग रखी।

• प्रबंधन के हस्तक्षेप के बाद बुधवार तक भुगतान कराने का आश्वासन

सूचना मिलने पर संबंधित कंपनी के एचआर और प्रोजेक्ट प्रबंधक मौके पर पहुंचे और श्रमिकों को मंगलवार शाम तक भुगतान का आश्वासन दिया। वहीं एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एजेंसी के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र वेतन भुगतान कराने की हिदायत दी।

  1. प्रबंधन की ओर से कहा गया कि बुधवार तक श्रमिकों का वेतन भुगतान नहीं कराया गया तो इसकी जवाबदेही संबंधित एजेंसी की होगी। प्रबंधन से आश्वासन मिलने के बाद श्रमिक वापस लौट गए।

Blog single photo

.



Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top