Breaking News
आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सोनभद्र में बड़ा अभियान, गांवों में लगाए जाएंगे ताड़-खजूर के पौधे     |     रामलीला और दुर्गापूजा आयोजन को लेकर जुटे ग्रामीण, तैयारियों पर बनी सहमति     |     दो माह से वेतन नहीं मिलने पर श्रमिकों का फूटा आक्रोश, एनटीपीसी गेट पर किया प्रदर्शन     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• पड़वा नाला में नहाने के दौरान तीन युवक तेज बहाव की चपेट में आए, एक सुरक्षित बचाया गया

(मांची)सोनभद्र। थाना क्षेत्र के पड़वा नाला में पिकनिक मनाने पहुंचे युवकों के साथ मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश के बाद अचानक उफनाए पहाड़ी नाले में नहाने उतरे तीन युवक बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बबलू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि छह वर्षीय अली हसन और 18 वर्षीय सुक्तार तेज बहाव में लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

• रेस्क्यू अभियान में एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक का शव बरामद कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश समाचार लिखे जाने तक जारी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू अभियान लगातार चलाया जा रहा है।





Top