Breaking News
भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, न्याय की उठी मांग     |     संयुक्त टीम की छापेमारी में दो निजी अस्पताल सील     |     एनएच-39 किनारे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• एसडीएम निखिल यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मानकों में मिलीं गंभीर खामियां

(दुद्धी)सोनभद्र। नगर में मंगलवार को जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कई निजी अस्पतालों पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आवश्यक मानकों का पालन न करने पर दो निजी अस्पतालों को सील कर दिया गया, जबकि एक अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को भी सील किया गया। यह कार्रवाई हाल ही में घायल मरीज को निजी अस्पताल से मृत अवस्था में सरकारी अस्पताल भेजे जाने की घटना के बाद की गई। एसडीएम निखिल यादव, नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव तथा पुलिस अधिकारियों की टीम ने समृद्धि अस्पताल, सेवा सदन अस्पताल और शिवा अस्पताल सहित अन्य संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान समृद्धि अस्पताल में पूछताछ के बाद कुछ लोगों को थाने ले जाया गया, जबकि शिवा अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मानकों की कमी मिलने पर उसे सील कर दिया गया।

• अनधिकृत अस्पताल में मिला भर्ती बच्चा, अस्पताल सील कर सीएचसी में कराया गया भर्ती

निरीक्षण के दौरान इंडियन बैंक के सामने संचालित एक अनधिकृत अस्पताल बाहर से बंद मिला। टीम ने ताला खुलवाकर जांच की तो अंदर एक बच्चा भर्ती मिला। अस्पताल के अनियमित संचालन पर उसे तत्काल सील कर दिया गया और बच्चे को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। एसडीएम निखिल यादव ने बताया कि बच्चे के समुचित उपचार के निर्देश सीएचसी अधीक्षक को दिए गए हैं। अभियान में सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम, एसआई अमित कुमार सिंह, बीपीएम संदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निजी अस्पतालों में मानकों की लगातार जांच जारी रहेगी और अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।





Top