Breaking News
भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, न्याय की उठी मांग     |     संयुक्त टीम की छापेमारी में दो निजी अस्पताल सील     |     एनएच-39 किनारे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में श्रद्धांजलि सभा, बड़ी संख्या में युवा व सामाजिक कार्यकर्ता हुए शामिल

(रॉबर्ट्सगंज)सोनभद्र। भरत तिवारी की कथित हिरासत में मौत के मामले को लेकर मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई।

• दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। शांतिपूर्ण कैंडल मार्च के माध्यम से न्याय और जवाबदेही की मांग करते हुए चेतावनी दी गई कि यदि समयबद्ध न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।





Top