Breaking News
नाग पंचमी पर कुश्ती और खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम     |     बकहर नदी उफान पर, पुल के ऊपर बह रहा पानी, आवागमन ठप     |     पुलिया बहने से हजारों ग्रामीणों का संपर्क टूटा, कच्चे मकान की दीवार और ओसारी गिरी     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• शिकायतकर्ता ने चयन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की, अधिकारियों ने जांच का दिया आश्वासन

करमा(सोनभद्र)। करमा विकासखंड के लोहरा तृतीय आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका भर्ती को लेकर विवाद सामने आया है। शिकायतकर्ता अंजना कुमारी ने चयनित अभ्यर्थी के आय प्रमाण पत्र पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि चयनित अभ्यर्थी के पति ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं और नियमित मानदेय प्राप्त करते हैं, इसके बावजूद कम आय का प्रमाण पत्र जारी किया गया। शिकायतकर्ता ने संबंधित लेखपाल की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है।

• जांच में गड़बड़ी मिलने पर होगी कार्रवाई, डीपीओ ने दिया आश्वासन

शिकायतकर्ता ने चयन प्रक्रिया पर रोक लगाने, आय प्रमाण पत्र, पारिवारिक आय, बीपीएल पात्रता समेत अन्य अभिलेखों की उच्चस्तरीय जांच कराने और अनियमितता मिलने पर नियुक्ति निरस्त करने की मांग की है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह ने कहा कि यदि शिकायत प्राप्त हुई है तो उसकी नियमानुसार जांच कराई जाएगी। जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गलत दस्तावेजों के आधार पर चयन पाए जाने की पुष्टि होने पर शासन की गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।





Top