Breaking News
शर्मनाक: स्कूल में छात्राओं से अभद्रता का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार     |     कार्रवाई: खाद - बीज की दुकानों कृषि विभाग की छापेमारी, तीन के लाइसेंस निलंबित     |     विवाद: आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती पर उठे सवाल, आय प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज, आरोपी निलंबित

कोन(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक और तीन की छात्राओं से अभद्र हरकत करने का आरोप एक सहायक शिक्षक पर लगाया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक टीपू सुल्तान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


Blog single photo


• बीएसए ने आरोपी शिक्षक को किया निलंबित, जांच टीम गठित

मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने आरोपी सहायक शिक्षक टीपू सुल्तान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने बताया कि शिक्षक को चोपन ब्लॉक के भड़ौही गांव से संबद्ध कर दिया गया है तथा पूरे प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




Top