Breaking News
मानकविहीन खाद्य पदार्थों की जांच तेज, दो अवैध मीट दुकानों पर दर्ज हुआ मुकदमा     |     एसपी ने शक्तिनगर थाने का किया औचक निरीक्षण     |     अस्पतालों में अग्निशमन व्यवस्था होगी और मजबूत, डीएम के सख्त निर्देश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• पुलिस के विशेष अभियान में महिला समेत चार वारंटी दबोचे गए

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर पुलिस ने वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार सुबह ग्राम नेमना से एक महिला सहित चार वारंटियों को गिरफ्तार कर दुद्धी न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि न्यायालय से वारंट जारी अभियुक्त अपने घरों पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया।

• न्यायालय में अनुपस्थित रहने पर जारी हुआ था वारंट

गिरफ्तार किए गए वारंटियों में मोहन राम उर्फ महेंद्र राम गुर्जर, राजलाल गुर्जर, लल्लूराम गुर्जर (पुत्र स्व. रामनरायन) तथा चिंतामनी देवी (पुत्री स्व. रामनरायन), सभी निवासी नेमना, शामिल हैं। पुलिस के अनुसार धारा 427 से संबंधित प्रकरण में ये सभी दुद्धी न्यायालय में निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के निर्देशानुसार चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।





Top