Breaking News
पिकअप की टक्कर से ऑटो और बाइक सवार चपेट में, कई घायल     |     घर में घुसकर दंपति से मारपीट का आरोप     |     नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, आर्थिक सहायता की उठी मांग

कोन(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के कचनरवा ग्राम पंचायत के नरोईयादामर टोला में मोबाइल चार्जर बिजली बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय अनुज गिरी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चार्जर लगाते समय अचानक करंट लगने से वह घर में ही गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन में सीएचसी विंढमगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।

• मेहनत-मजदूरी कर चलाते थे परिवार, गांव में शोक की लहर

ग्रामीणों के अनुसार मृतक अनुज गिरी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से पत्नी सहित चार मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा दिए जाने की मांग प्रशासन से की है।





Top