Breaking News
पिकअप की टक्कर से ऑटो और बाइक सवार चपेट में, कई घायल     |     घर में घुसकर दंपति से मारपीट का आरोप     |     नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• विधिक सहायता एवं सशक्तिकरण शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

हलिया(मीरजापुर)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ब्लॉक परिसर हलिया में विधिक साक्षरता एवं सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया तथा जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान आयोजित विशेष लोक अदालत में 42 वादों का निस्तारण किया गया। शिविर में ग्रामीणों की विधिक एवं प्रशासनिक समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही रोजगार, स्वरोजगार, बैंक ऋण, महिला सुरक्षा, वन संरक्षण और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

• 09 ग्राम प्रधान, 05 बीएलओ और स्वयं सहायता समूह समेत कई लाभार्थी हुए सम्मानित

शिविर में दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा पांच लोगों को खतौनी वितरित की गई। विशेष पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच बीएलओ, पांच स्वयं सहायता समूह, पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, छह पेंशन लाभार्थियों एवं नौ मुकदमा विहीन ग्रामों के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा छह लाभार्थियों को ग्रामीण आवासीय घरौनी, सात को मुख्यमंत्री आवास, सात किसानों को कृषि विभाग की मिनी किट, पांच दिव्यांगजनों को स्वीकृति पत्र तथा छह नवजात कन्याओं के जन्मोत्सव पर उनकी माताओं को बेबी किट प्रदान की गई। कार्यक्रम में मेडिकल कैंप, पौधारोपण और निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।


Blog single photo





Top