Breaking News
सर्पदंश: सोते समय महिला को करैत ने डंसा, अस्पताल में भर्ती     |     .रिहंद जलाशय में युवक की संदिग्ध मौत, दूसरे दिन मिला शव     |     राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• जिला स्तरीय बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई विस्तृत चर्चा

बीजपुर(सोनभद्र)। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल जिला रेणुकूट (काशी प्रान्त) की जिला स्तरीय बैठक रविवार शाम यशवन्त सिंह के आवास पर गोपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राजेश सिंह (प्रान्त सह समरसता प्रमुख), संदीप जी (प्रान्त सह संयोजक), नरेन्द्र जी (विभाग संगठन मंत्री), आनन्द जी, बिरेन्द्र जी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन विस्तार के तहत प्रकाश विश्वकर्मा को विश्व हिन्दू परिषद का प्रखंड मंत्री तथा मनीष यादव को बजरंग दल का प्रखंड संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में सेवा सप्ताह, बुढ़ा अमरनाथ यात्रा और अखंड भारत संकल्प दिवस जैसे आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

• 6 से 12 जुलाई तक चलेगा सेवा सप्ताह अभियान

बैठक का संचालन जिला मंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई से 12 जुलाई तक सेवा सप्ताह के अंतर्गत पूरे जिले में वृक्षारोपण, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण सहित विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। वहीं 22 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रस्तावित बुढ़ा अमरनाथ यात्रा में भी स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में जिला संयोजक शशिकांत, जिला संयोजिका वैष्णवी सिंह, जिला उपाध्यक्ष बसंत लाल पासवान सहित सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, मंत्री, संयोजक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Blog single photo

.




Top