SVG इण्डिया न्यूज रूम
घोरावल(सोनभद्र)। तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस बार शनिवार के बदले सोमवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। उपजिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी ने बताया कि कुल 97 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सबसे अधिक 78 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा आपूर्ति विभाग की 1, एसएचओ (घोरावल) की 3, चकबंदी की 3, बीडीओ (घोरावल) की 6, एसएचओ (करमा) की 1, सर्वे की 1, आरएफओ की 1, बीडीओ (करमा) की 2 तथा समाज कल्याण विभाग की 1 शिकायत दर्ज की गई। यह समाधान दिवस प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 6 जुलाई को आयोजित किया गया।
• राजस्व विभाग की शिकायतें सबसे अधिक
प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा विभागीय स्तर पर लंबित मामलों का प्रभावी निस्तारण करना है।