Breaking News
सर्पदंश: सोते समय महिला को करैत ने डंसा, अस्पताल में भर्ती     |     .रिहंद जलाशय में युवक की संदिग्ध मौत, दूसरे दिन मिला शव     |     राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• जंगल और घर में हुई अलग-अलग घटनाओं से पशुपालकों पर टूटा दुखों का पहाड़

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फूलवार के राजस्व गांव महुवरिया निवासी पशुपालक रूपन यादव तथा जोरूखाड़ निवासी सुखाई गोंड सोमवार को रोज की तरह अपने दर्जनभर मवेशियों को चराने के लिए घर से करीब पांच किलोमीटर दूर टेढ़ारिया खोली के जंगल में गए थे। दोपहर करीब दो बजे अचानक तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक शुरू हो गई। इसी दौरान एक पेड़ के नीचे खड़े पशु आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में रूपन यादव की चार तथा सुखाई गोंड की दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई।

• आठ माह की गर्भवती भैंस भी नहीं बच सकी

इसी दौरान जोरूखाड़ गांव निवासी इंद्रजीत यादव के घर पर बंधी भैंस भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। इंद्रजीत यादव ने बताया कि भैंस आठ माह की गर्भवती थी और करीब दो माह बाद बच्चा देने वाली थी। एक ही दिन हुई इन घटनाओं से प्रभावित पशुपालकों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।





Top