Breaking News
सर्पदंश: सोते समय महिला को करैत ने डंसा, अस्पताल में भर्ती     |     .रिहंद जलाशय में युवक की संदिग्ध मौत, दूसरे दिन मिला शव     |     राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• ट्रांसफार्मर के पास हादसा, ग्रामीणों ने जांच व मुआवजे की उठाई मांग

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलैयाडीह में सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक बैल की संदिग्ध रूप से बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मुडीसेमर निवासी बुधन साव, पुत्र स्वर्गीय सोबरन साव, अपने दो बैलों के साथ खेत की जुताई करने सलैयाडीह स्थित निजी कृषि भूमि पर पहुंचे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। खेत के समीप दो पोलों के सहारे रखे गए विद्युत ट्रांसफार्मर के पास एक बैल पहुंच गया। आशंका जताई जा रही है कि लोहे के पोल में करंट उतर आने से बैल उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

• संविदा कर्मी बोले- करंट उतरने की आशंका, जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। वहीं बिजली विभाग के संविदा कर्मी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया बैल की मौत करंट लगने से होने की आशंका है, लेकिन करंट लोहे के पोल में कैसे उतरा, यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का आधिकारिक रूप से पता चल सकेगा।





Top