Breaking News
सोनभद्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन     |     मृतक के क्रियाक्रम के लिए प्रबंधन ने पत्नी को दी 25 हजार की सहानुभूति राशि     |     बेसिक शिक्षा विभाग: 9,900 विद्यार्थी दिखाएंगे मेधा, चार चरणों में होगी प्रतियोगिता     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• रजखड़ गांव में रात के समय हुई घटना, चिकित्सकीय देखरेख में चल रहा उपचार

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव की गौड़ बस्ती में सोमवार तड़के एक महिला को सोते समय करैत सांप ने डस लिया। परिजनों के अनुसार चानो देवी (45) पत्नी बिंद कुमार रविवार रात भोजन के बाद जमीन पर सो गई थीं। सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे उन्हें शरीर पर ठंडक का एहसास हुआ। जागने पर उन्होंने देखा कि करैत उनके ऊपर था। झटका देने पर सांप ने उनके बाएं पैर में काट लिया। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है।

• मच्छरदानी के उपयोग की अपील, हालत में सुधार बताया गया

परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा समय पर उपचार शुरू किए जाने से महिला की हालत पहले की अपेक्षा बेहतर है। वहीं, अस्पताल में मौजूद परिजनों ने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में रात के समय मच्छरदानी का उपयोग करें और सोने से पहले आसपास की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।





Top