Breaking News
बड़े इलाज में मिलेगी आर्थिक राहत, शिक्षकों को मिले कैशलेस कार्ड     |     गोबर-गौमूत्र से बनेगी जैविक खाद, नई गौशाला का हुआ उद्घाटन     |     10 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी पाने का मिलेगा मौका     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• किसानों को मिलेगा लाभ, जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा

दुद्धी(सोनभद्र)। विकास खंड अंतर्गत रजखड़ गांव में बुधवार को "गावो विश्वस्य मातरः" अभियान के तहत नवनिर्मित गौशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार मिश्र ने गौशाला का विधिवत शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार पशु कल्याण और गौशालाओं के विकास के लिए विशेष योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि गौशाला से प्राप्त गोबर एवं गौमूत्र से तैयार होने वाली जैविक खाद स्थानीय किसानों के लिए उपयोगी साबित होगी तथा जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा।

• प्रकृति संस्कृति संस्था को सौंपी गई संचालन की जिम्मेदारी

गौशाला में निराश्रित गोवंश के रखरखाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। गौशाला के संचालन की जिम्मेदारी प्रकृति संस्कृति संस्था को सौंपी गई है। उद्घाटन समारोह में संजय चंद्रवंशी, गणेश मिश्रा, सदानंद सोनी, ब्रजेश कुशवाहा, विंध्याचल कुशवाहा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Top