Breaking News
निजी बस की चपेट में आने से युवक की मौत     |     तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत     |     भूमि विवाद में हिंसक झड़प, चार लोग घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित अब्बास अली ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बेटी 7 जुलाई को दवा लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव के कुछ लोगों ने कथित रूप से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों से संपर्क करने पर भी लड़की को वापस करने से इनकार किया गया।

• पुलिस बोली- तहरीर के आधार पर की जा रही विधिक कार्रवाई

पीड़ित पिता ने पुलिस से बेटी को सकुशल बरामद कर आरोपितों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है और आरोपों की जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





Top