SVG इण्डिया न्यूज रूम
सोनभद्र। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष अखिलेश वत्स एवं जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर चार्जबाबू अनिल से भेंट की और जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि जनपद को प्राप्त वर्तमान बजट आंशिक एवं अपर्याप्त है तथा अतिरिक्त धनराशि के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
• शेष बजट मिलने पर होगा पूरा भुगतान
प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि उपलब्ध धनराशि को सभी कर्मियों में समानुपातिक रूप से तत्काल वितरित कर दिया जाए तथा शेष मानदेय का भुगतान अतिरिक्त बजट प्राप्त होते ही सुनिश्चित किया जाए। इस पर अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि उपलब्ध राशि शीघ्र ही जनगणना कार्य में लगे कार्मिकों के खातों में भेज दी जाएगी और शेष बजट मिलने पर पूर्ण भुगतान किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में गणेश पांडेय, संतोष चौरसिया, आनंद देव पांडेय, रितेश जायसवाल एवं अंशुमान पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।