Breaking News
आकाशीय बिजली गिरने से मकान का बारजा ढहा, बालक घायल     |     बाइक सवार दामादों को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल     |     दो कोतवाल बदले, विश्वनाथ प्रताप सिंह की दुद्धी में वापसी     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, मौके पर तीनों ने तोड़ा दम

पिपरी(सोनभद्र)। पिपरी थाना क्षेत्र के मड़ैयाकुरली हवाई पट्टी के समीप गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार के कारण बाइक ट्रक से टकराई, जिससे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Top