शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
घोरावल(सोनभद्र)। थाना घोरावल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को उड़ीसा के ढेकनाल जिले से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर सोनभद्र लाया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रकाश माहखुड़ (26 वर्ष) एवं रश्मि रंजन सामल (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित थे।
• उड़ीसा न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर सोनभद्र लाई पुलिस टीम
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों को जेएमएफसी न्यायालय, ढेकनाल (उड़ीसा) में पेश कर ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त किया गया। इसके बाद उन्हें थाना शाहगंज लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार तथा कांस्टेबल योगेश मिश्रा शामिल रहे।