Breaking News
रिटायर्ड कर्मचारी को मिला न्याय, बीमा कंपनी से दिलाए 1.55 लाख रुपये     |     12 साल पुराने मारपीट के मामले में दो दोषियों को 5-5 साल की कैद     |     पंचायत महोत्सव में ग्राम स्वावलंबन से प्रदूषण पीड़ितों के मुआवजे तक पर मंथन     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवक का आरोप है कि उसकी शिकायतों पर कार्रवाई न होने से आहत होकर उसने यह कदम उठाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि युवक मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला है। उसका दावा है कि वह पिछले चार वर्षों से एक महिला के साथ रिश्ते में रह रहा था और दोनों रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चंडी तिराहे के पास साथ रहते थे। युवक का आरोप है कि महिला अब किसी तांत्रिक के प्रभाव में आकर उसे छोड़ चुकी है। उसने इस संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवक के अनुसार वह गाजीपुर से पैदल चलकर सोनभद्र पहुंचा और कलेक्ट्रेट परिसर में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे पकड़ लिया और आग लगाने से पहले ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया। फिलहाल रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।





Top