Breaking News
सोनभद्र पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 पुलिसकर्मियों के तत्काल प्रभाव से तबादले     |     रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट, एसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों से तत्काल प्रवेश समिति से संपर्क करने की अपील

दुद्धी(सोनभद्र)। भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय प्रशासन ने बीए एवं बीएससी प्रथम वर्ष प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए वरिष्ठता क्रम की दूसरी सूची सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी है। सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 16 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच संबंधित साक्षात्कार समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपने मूल प्रमाणपत्र एवं एक सेट छायाप्रति जमा करनी होगी। प्रवेश के लिए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट अंकपत्र, टीसी, सीसी, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, प्रवेश फॉर्म तथा समर्थन पोर्टल फॉर्म साथ लाना अनिवार्य होगा।

• बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विशेष सूचना जारी

महाविद्यालय प्रशासन ने अनुसूचित जाति वर्ग के उन छात्र-छात्राओं के लिए भी विशेष सूचना जारी की है, जो बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने आवेदन किया है या आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें तत्काल प्रवेश समिति से संपर्क करने को कहा गया है। प्रभारी प्राचार्य राजेश भारती ने बताया कि सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।





Top