Breaking News
खुलासा: हत्या के मामले में मृतक का बेटा और पत्नी गिरफ्तार     |     ट्रक की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत     |     पीडीए जन पंचायत में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे पूर्व मंत्री, बिंद समाज को भी ठगने का लगाया आरोप     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

मिर्जापुर। बीएचयू कैंपस के पास बेलहरा मोड़ के आगे शनिवार को हुए सड़क हादसे में डाक विभाग के शाखा डाकपाल की मौत हो गई। मृतक की उम्र 61 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हादसा तब हुआ जब डाकपाल किसी काम से बाइक या पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 61 वर्षीय डाकपाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस हादसे के बाद डाक विभाग और परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तो वहीं गांव वालों का कहना है कि एक ईमानदार और हृदय प्रिय व्यक्ति की मौत से सबको भारी दुख पहुंचा





Top