Breaking News
सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस ने शुरू की पंचनामा कार्रवाई     |     पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली शिव शिष्यों की भव्य शोभायात्रा     |     सावन की तैयारियों को लेकर अजीरेश्वर महादेव धाम में बैठक संपन्न     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, सिर में गंभीर चोट लगने पर उच्च केंद्र भेजा गया

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर राय कॉलोनी मोड़ के समीप शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, डोडहर निवासी अभिषेक कुमार (19) रिहंद परियोजना से कार्य कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक श्रमिकों को लेकर जा रही श्री राम बस से टकरा गई। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गया। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों की मदद से उसे तत्काल धनवंतरी चिकित्सालय, एनटीपीसी रिहंद नगर पहुंचाया गया। वही बस चालक फरार हो गया

• पुलिस ने बस को अभिरक्षा में लिया, तहरीर का इंतजार

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अन्यत्र ले गए। प्रभारी उपनिरीक्षक कमलकांत पांडेय ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने बस को अभिरक्षा में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।





Top