SVG इण्डिया न्यूज रूम
दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव में करंट लगने से 36 वर्षीय बीरबल की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सिंचाई के लिए बिजली का तार जोड़ने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गए, जिससे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
• पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू
बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा सिंचाई के लिए बिजली का तार जोड़ते समय हुआ।