Breaking News
मांगें पूरी न होने पर बैंककर्मियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, सहायक प्रबंधक बोले- जारी रहेगा आंदोलन     |     36 घंटे से विधुत आपूर्ति ठप: फाल्ट ढूढने में नाकाम बिजली कर्मी      |     पुलिया बहने से ग्रामीणों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे नौनिहाल     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• पहली पत्नी के परिजनों पर धमकी का आरोप, निष्पक्ष जांच और न्याय की उठाई मांग

विंध्याचल(मीरजापुर)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर बाजार में एक सप्ताह पूर्व हुई असलम की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। रेशमा बेगम नामक महिला ने स्वयं को असलम की दूसरी पत्नी बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। रेशमा का दावा है कि करीब छह वर्ष पूर्व उनकी शादी असलम से हुई थी और दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि असलम उन्हें हैदराबाद ले गए थे, जहां हृदय संबंधी बीमारी के चलते उनकी मृत्यु हो गई। रेशमा के अनुसार, उनके असलम से दो बच्चे भी हैं।

• धमकी देने का आरोप, जांच के बाद ही होगी दावों की पुष्टि

रेशमा बेगम ने आरोप लगाया है कि असलम की पहली पत्नी के परिजन उन्हें लगातार धमका रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, असलम की मौत के बाद शव विजयपुर पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फिलहाल मामला पारिवारिक एवं कानूनी विवाद का रूप ले चुका है। पुलिस और प्रशासन आवश्यक कार्रवाई में जुटा है। महिला द्वारा दूसरी पत्नी होने के दावे और लगाए गए आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।





Top