Breaking News
मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक     |     परमानंद बने चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष     |     बच्चों के रंगों में सजा ‘मेरे सपनों का भारत’, डीएम ने थामा ब्रश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• बीमारी और अकेलेपन से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

पिपरी(सोनभद्र)। पिपरी थाना क्षेत्र स्थित डोंगियां नाले में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। वह कई वर्षों से अपने पति से अलग रह रही थी और बीमारी के दौरान परिजनों का भी साथ छूट जाने से मानसिक रूप से परेशान थी।

• पोस्टमार्टम के बाद आगे की विधिक कार्रवाई जारी

पिपरी पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में बीमारी और अकेलेपन से परेशान होकर महिला द्वारा डोंगियां नाले में कूदकर आत्महत्या किए जाने की आशंका है। शव की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।





Top