Breaking News
चेहल्लुम पर अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस     |     तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बालिका की मौत     |     पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की सघन जांच, मशीनों और ईंधन की गुणवत्ता परखी गई     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• जागरूकता अभियान के तहत सुरक्षित सड़क व्यवहार का दिया गया संदेश

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, चुर्क तिराहा के पास बुधवार को यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात संकेतों का सम्मान करने की जानकारी दी गई।

• प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने किया जागरूक

अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस दौरान यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।


Blog single photo


Blog single photo

.




Top