Breaking News
दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईंट-पत्थर, मां-बेटी घायल     |     चोरी की बाइक और सात मोबाइल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार     |     जुगैल की बदलेगी तस्वीर, लगेंगे तीन नए 4G मोबाइल टॉवर     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• दस साल से मरम्मत की मांग, गड्ढों में तब्दील सड़क से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी

विंढमगंज(सोनभद्र)। विकासखंड दुद्धी के ग्राम पंचायत मुडिसेमर की हरिजन बस्ती और कुशवाहा बस्ती से झारखंड बॉर्डर तक जाने वाली करीब दो किलोमीटर ग्रामीण सड़क जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने रमेश चंद्र एडवोकेट के नेतृत्व में प्रदर्शन कर तत्काल सड़क निर्माण की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दस वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिससे रोजाना आवागमन करने वाले महिला, पुरुष और बच्चों के साथ स्कूली छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

• बरसात में गड्ढों में भर जाता है पानी, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीण सुधीर पासवान ने कहा कि मार्ग से सैकड़ों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं और सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उमाशंकर शर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को कई बार मौखिक व लिखित रूप से समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। बरसात में सड़क के बड़े गड्ढों में तीन से चार फीट तक पानी भर जाने से लोगों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में कामेश्वर कुशवाहा, गुलाम मोहम्मद, उमेश पासवान, पूरन पासवान, अशोक पासवान, संजय यादव, हृदय कुशवाहा, राजेंद्र हवाई, चंद्रिका साहू, मुन्नीलाल भारती, रामेश्वर कुशवाहा, गोपाल कुशवाहा, उदय कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, प्रभु कुशवाहा, नंदलाल कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, अमित यादव, मुरली यादव, कृष्णा पासवान, लाल बहादुर पासवान, सोनू कुशवाहा, पूर्व बीडीसी राजेश पाल, प्रमोद कुशवाहा और रंजन कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


Blog single photo

.




Top