Breaking News
अस्पताल में गाना बजाने का विरोध करना ग्रामीणों को पड़ा भारी, मारपीट का आरोप     |     श्रावण के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, मचा कोहराम     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

घोरावल(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के जुड़िया गांव के पास सोमवार सुबह करीब आठ बजे सड़क पर बने गड्ढे के कारण कांवरियों से भरी डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बताया गया कि प्रयागराज जिले के बारा थाना क्षेत्र के गप्पीपुरवा गांव निवासी राजकुमारी अपने परिवार के साथ शिवद्वार धाम में जलाभिषेक के लिए जा रही थीं। लंबी यात्रा के बाद परिवार मिर्जापुर में डीसीएम से आगे की यात्रा कर रहा था।

• प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल किया गया रेफर, अन्य घायलों की हालत सामान्य

सीएचसी में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार हादसे में राजकुमारी के हाथ की हड्डी टूट गई है, जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य चार घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सड़क के गड्ढे को हादसे की प्रमुख वजह बताया जा रहा है।





Top