Breaking News
अस्पताल में गाना बजाने का विरोध करना ग्रामीणों को पड़ा भारी, मारपीट का आरोप     |     श्रावण के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, मचा कोहराम     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• पानी भरने जाते समय हादसा, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कड़िया गांव में रविवार दोपहर पानी भरने निकले 14 वर्षीय किशोर की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अक्षय पानी भरने के लिए समरसेबल की ओर जा रहा था, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

• पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों ने मुआवजे की मांग की

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी हाउस भेज दिया। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। ग्राम प्रधान रामनरेश समेत ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग की है।





Top