Breaking News
भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को सोनभद्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद     |     भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल     |     घर में घुसा करीब तीन फीट लंबा कोबरा, मची अफरा-तफरी     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• अजीरेश्वर धाम में दिनभर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, एसओ ने भिक्षा मांग रहे लोगों को कराया महाप्रसाद

बीजपुर(सोनभद्र)। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजते रहे। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर फल, फूल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम में बाबा का जलाभिषेक करने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी मेले का आयोजन किया गया। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से श्रद्धालुओं को दिनभर प्रसाद और महाप्रसाद वितरित किया गया। वहीं मंदिर परिसर में भिक्षा मांग रहे लोगों को एसओ राजेश कुमार सिंह ने महाप्रसाद कराया। सांस्कृतिक कमेटी जय मां दुदहिया के कलाकारों मन्नू तिवारी, दीपक तिवारी और प्रकाश समेत अन्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया।

• सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद, कांवरियों ने भजनों पर जमकर झूमे

अजीरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर मंदिर समिति व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सक्रिय रहे। राजेंद्र सिंह बघेल, त्रिभुवन नारायण सिंह, ब्रह्माजीत सिंह, तेजबली सिंह, गणेश शर्मा, श्यामसुंदर जायसवाल, राहुल सिंह, राजकुमार सिंह और मुन्ना पटेल समेत समिति के सदस्यों ने महाप्रसाद वितरण में सहयोग किया। नवयुवक मंगल दल सेवकाड़ाड़ और संकल्प फ्रेंड्स क्लब बखरिहवा के सदस्यों ने भी व्यवस्थाओं में योगदान दिया। सुरक्षा के मद्देनजर एसओ राजेश कुमार सिंह पुलिस जवानों और महिला पुलिस बल के साथ मंदिर क्षेत्र में मुस्तैद रहे। भजनों की धुन पर कांवरिया और श्रद्धालु देर तक झूमते नजर आए।


Blog single photo

.




Top