रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव
सोनभद्र। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
• तिरंगे की गरिमा और ध्वज संहिता का पालन करने पर दिया जोर
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने छात्राओं से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभिभावकों व आसपास के लोगों को भी अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने तिरंगे की गरिमा एवं निर्धारित ध्वज संहिता का पालन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि उपयोग के बाद तिरंगे को इधर-उधर न फेंका जाए और सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखा जाए।
.