शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
ओबरा(सोनभद्र)। थाना ओबरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 09 अगस्त 2026 को रविदास नगर, वार्ड नंबर-01, बिल्ली में दबिश देकर रितेश जायसवाल (23) को पकड़ा गया। उसके कब्जे/घर से 27.10 ग्राम अवैध हेरोइन, कोडिश्रीन सीरप 100 एमएल की 207 सीसी, एविल इंजेक्शन 650 सीसी, दो मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, काले रंग की चिमटी और 1,300 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामग्री की अनुमानित कुल कीमत 3,27,899.50 रुपये बताई है।
• एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक बरामदगी के आधार पर थाना ओबरा में मु0अ0सं0-175/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक ओबरा के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त रितेश जायसवाल रविदास नगर वार्ड नंबर-01, बिल्ली का निवासी बताया गया है।