Breaking News
भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे     |     वंदे मातरम - भारत माता की जय के नारों से सराबोर हुआ सोनभद्र     |     नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाला युवक गिरफ्तार, सैकड़ों शीशी कोडीन सिरप एवं हेरोइन बरामद     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• रामलीला मैदान से निकली यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर; नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम और बलिदानों का संदेश

दुद्धी(सोनभद्र)। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 11 अगस्त को भाजपा मंडल दुद्धी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू हुई यात्रा संकट मोचन मंदिर होते हुए काली मंदिर तिराहे तक पहुंची और वापस रामलीला मैदान में समाप्त हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, बच्चों और नगरवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। रास्तेभर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा की अगुवाई दुद्धी विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़, मंडल प्रभारी विशाल पांडेय और नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन समेत अन्य भाजपा नेताओं ने की।

• बलिदानियों को याद कर एकता-अखंडता का संकल्प, घर-घर तिरंगा पहुंचाने की अपील

दुद्धी विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया और उनके बलिदान को याद करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की जिम्मेदारी पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष दीपक शाह और तिरंगा यात्रा मंडल संयोजक मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पिछले कई वर्षों से गांवों और शहरों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसका उद्देश्य तिरंगे को घर-घर पहुंचाने के साथ नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम और वीरों के बलिदान से परिचित कराना है। इस दौरान दिलाप पांडेय, सुमित सोनी, पंकज अग्रहरि, बुल्लू, जितेन्द्र चंद्रवंशी, राजेश्वर श्रीवास्तव, प्रेमनारायण, मोनू सिंह, धीरज जायसवाल, धनंजय रावत, अंशुमान रॉय, हिमांशु चौरसिया, अजय चंद्रवंशी, धर्मेंद्र पाल, आनंद अग्रहरि, मोहित अग्रहरि, निरंजन गुप्ता, विकास सोनी, अनुरोध, आमेश सिंह, सत्यम कश्यप, प्रवीण जायसवाल और गौरव अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नगरवासी मौजूद रहे।





Top