Breaking News
चोरी की बैटरी और डीजल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से युवती कुएं में गिरी, मौत     |     चिकित्सकीय लापरवाही ने मां की गोद उजाड़ी, प्रसव के दौरान नवजात की मौत     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

परिजनों की असमर्थता पर एनटीपीसी रिहंद मानव संसाधन प्रबंधन ने की आर्थिक मदद

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव में रेलवे ट्रैक पर गत बुधवार को गोविंद कुमार जायसवाल का शव मिला था। परिजनों ने मृतक के क्रियाक्रम के लिए आर्थिक असमर्थता जताते हुए एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन से मदद की अपेक्षा की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को एनटीपीसी रिहंद मानव संसाधन प्रबंधन की ओर से मृतक की पत्नी सुग्रीता जायसवाल को मानवीय आधार पर 25 हजार रुपये की सहानुभूति राशि प्रदान की गई।सहानुभूति राशि मिलने के बाद परिजन शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी चले गए। इस संबंध में एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है।





Top