Breaking News
गृहकर के निर्धारण और वसूली पर नगर पंचायत बोर्ड में हुआ मंथन     |     तिथि भोज एवं पैरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन     |     दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यसमिति गठित, डांडिया महोत्सव की तैयारियों पर मंथन     |     
Share on

  रामबाबू संवाददाता

• छात्र-नौजवानों के बीच पार्टी की योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी डिग्री कॉलेज परिसर में छात्र-नौजवानों के बीच PDA जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी दुद्धी विधानसभा छात्रसभा अध्यक्ष अजय यादव ने किया। कार्यक्रम प्रभारी अखिलेश यादव (जिज्ञासु) की प्रमुख उपस्थिति रही। इसके अलावा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष परमजीत सिंह, ओबरा डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश यादव, रविन्द्र यादव, राजू शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, अभियान के दौरान सैकड़ों छात्रों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी के पूर्व कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी छात्रों को दी। वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में लागू की गई विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकाल में छात्र-नौजवानों और आम जनता के हित में कई योजनाएं संचालित की गई थीं, जिनमें कुछ वर्तमान में बंद हैं। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर उनके अनुसार बंद योजनाओं को पुनः शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान छात्र-नौजवानों से सामाजिक एवं लोकतांत्रिक विषयों के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों व जिम्मेदारियों को समझने की अपील की गई।





Top